पुलिस ने आनलाईन सट्टा खेलने व खिलाने वाले 02 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
1 min readअयोध्या
थाना को0 नगर जनपद अयोध्या पुलिस ने आनलाईन सट्टा खेलने व खिलाने वाले 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, 01 अदद कापी व पेन, 02 अदद मोबाइल फोन टच स्क्रीन व 13500 रु0 नगद बरामद
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, श्री राजकरन नय्यर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुवन कुमार सिंह के निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर श्री शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 06.05.2024 को मुखबिर की सूचना के आधार पर मोहल्ला पहाड़गंज घोसियाना में मो0 समीर पुत्र मो0 सईद के मकान पर छापा मारकर आनलाईन सट्टा खेलते व खिलाते हुये अभियुक्त गण 1. मो0 समीर पुत्र मो0 सईद 2. अब्दुल रज्जाक पुत्र अतीउल्लाह को समय 23.15 बजे गिरफ्तार कर 02 अदद मोबाइल फोन टच स्क्रीन, 01 अदद कापी,पेन व 13500 रु0 नगद आदि की बरामदगी की गयी है, उक्त के संबन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 270/2024 धारा 3 /4 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम पताः-
1.मो0 समीर पुत्र मो0 सईद निवासी पहाडगंज घोसियाना थाना को0नगर जनपद अयोध्या उम्र करीब 32 वर्ष
2.अब्दुल रज्जाक पुत्र अतीउल्लाह निवासी नियांवा बकरामण्डी थाना कैण्ट जनपद अयोध्या उम्र करीब 34 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण– अदद कापी, पेन ।, 02 अदद मोबाइल फोन टच स्क्रीन ।, 13,500 रु0 नगद
अभियुक्त मो0 समीर का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 123/2023 धारा 419/420/467/468/471 भादवि0 व धारा 13 व 3 /4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना कैन्ट जनपद अयोध्या ।
- मु0अ0सं0 54/2021 धारा 419/420 भादवि0 व 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ।
- मु0अ0सं0 270/2024 धारा 3 /4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ।
अभियुक्त अब्दुल रज्जाक का आपराधिक इतिहास- - मु0अ0सं0 38/2023 धारा 376/323/504/506/120बी भादवि0 व 16/17 व 5I/6 पाक्सो एक्ट तथा 5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम महिला थाना जनपद अयोध्या ।
- मु0अ0सं0 270/2024 धारा 3 /4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम- - श्री शैलेन्द्र सिंह क्षेत्राधिकारी नगर जनपद अयोध्या ।
- प्रभारी निरीक्षक श्री अश्विनी कुमार पाण्डेय थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ।
- उ0नि0 श्री रजत पाण्डेय प्रभारी चौकी रामनगर थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ।
- उ0नि0 कमलेश प्रभारी चौकी रिकाबगंज थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ।
- उ0नि0 उमेश कुमार वर्मा प्रभारी चौकी नवीनमंडी थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ।
- हे0कां0 विशाल कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ।
- कां0 मोहित कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ।
- कां0 अंकित यादव थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ।
- कां0 नरेन्द्र कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ।
- का0 अमजद खान थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ।

