February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दुकान के सामने खड़ी बोलेरो हुई चोरी, नहीं दर्ज हुआ एफआईआर

1 min read
Spread the love

मलेथू बुजुर्ग में दुकान के सामने खड़ी बोलेरो हुई चोरी, नहीं दर्ज हुआ एफआईआर

मिल्कीपुर, अयोध्या।
जनपद के इनायत नगर थाना क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मलेथू बुजुर्ग मजरे बरइन सरैया निवासी वंशराज चौहान की बोलेरो गाड़ी चोरी हो गई। गाड़ी मालिक ने चोरी की सूचना हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी को दी है। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है, खोजबीन की जा रही है।बताया गया कि बुधवार की रात ग्राम मलेथू बुजुर्ग मजरे बरइन सरैया निवासी वंशराज चौहान अपनी दुकान के सामने गाड़ी खड़ी कर सो गया था। सुबह जब उठा तो उसकी गाड़ी दुकान के सामने नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भुक्तभोगी ने हैरिंग्टनगंज पुलिस को घटना की सूचना दी। गाड़ी मालिक ने बताया कि गाड़ी की आरसी और फिटनेस के कागजात भी गाड़ी में ही रखे गए हैं। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि चोरी हुई गाड़ी की खोजबीन की जा रही है। फिलहाल अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *