February 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दबंगों द्वारा भट्ठा मजदूर पर किया गया जानलेवा हमला इलाज के दौरान हुई मौत मुकदमा दर्ज

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

मारपीट में गंभीर रूप से घायल भट्टा मजदूर की इलाज के दौरान मौत।परिजनों में मचा कोहराम। जमीनी रंजिश में दबंगों ने गुरुवार को एक अधेड़ को कुल्हाड़ी,हॉकी और लाठी-डंडे से पीटकर उसका पैर तक तोड़ डाला था। गंभीर अवस्था में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर लाया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था।इलाज के दौरान हरिशंकर यादव पुत्र त्रिवेणी प्रसाद निवासी लंगड़ी मजरे ब्राहिमपुर की आज सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में हुई मौत।पुलिस ने कल ही मृतक के पुत्र की तहरीर पर आरोपी सम्पति लाल,विजय बहादुर,कर्मराज और बजरंगी यादव के विरुद्ध गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है। थानाध्यक्ष आरबी सुमन बोले,घटना में शामिल सभी आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी। बल्दीराय थानाक्षेत्र के लंगड़ी रामनगर की है घटना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *