महराणा प्रताप जयंती की व्यवस्थापक समिति की बैठक बाॅंदा में सम्पन्न- आगामी 9 मई को भावपूर्ण तरीके से मनाई जायेगी राष्ट्र नायक की जयंती–#
1 min readमहराणा प्रताप जयंती की व्यवस्थापक समिति की बैठक बाॅंदा में सम्पन्न- आगामी 9 मई को भावपूर्ण तरीके से मनाई जायेगी राष्ट्र नायक की जयंती
बाॅंदा, 28 अप्रैल
राष्ट्रनायक महराणा प्रताप जी की आगामी 9 मई को जयंती मनाने के लिए आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले महराणा प्रताप जयंती की व्यवस्थापक समिति की बैठक बाॅंदा में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कैप्टन एस वी राठौड़, डा० जे० एस० परिहार एवं मूल अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी के चित्र पर पुष्पार्चन तथा तिलक कर बैठक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर इतिहासकार तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार ने व्यवस्थापक समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुये बताया कि राष्ट्र नायक महराणा प्रताप एक ऐसी महान विभूति थे जिन्होंने राष्ट्र रक्षा के लिए स्वाभिमानी क्षत्रिय वीरों, आम नागरिकों, बनवासी- गिरिवासी, भीलों की सेना आदि को संगठित कर विदेशी आक्रांता अकबर से आजीवन संघर्ष किया, घास की रोटी खाना स्वीकार किया लेकिन उन्होंने कभी भी मुगलिया सल्तनत की आधीनता नहीं स्वीकारी। ऐसा राष्ट्र के प्रति त्याग, समर्पण एवं बलिदान विश्व इतिहास में विरले ही मिलता है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बाॅंदा के प्रवक्ता एस के सिंह ने कहा कि महराणा प्रताप हम सभी भारतवंशियों के आदर्श एवं प्रेरणास्रोत हैं। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सिंह एडवोकेट ने महराणा प्रताप जयंती को भावपूर्ण तरीके से मनाने का आह्वान करते हुये महराणा प्रताप के राष्ट्र प्रेम से प्रेरणा लेने की अपील की। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा सावित्री सिंह सिसोदिया, सबल सिंह, पतिराखन सिंह चंदेल, कमलेश सिंह, डा० भानु प्रताप सिंह सिसोदिया, बी एन सिंह, मनरूप सिंह परिहार, गोविन्द सिंह कछवाह, प्रमोद सिंह, प्रशांत सिंह भदौरिया आदि व्यवस्थापक समिति के सदस्य उपस्थित रहे।बैठक के संचालक डा० इन्द्र वीर सिंह ने अवगत कराया कि महराणा प्रताप जयंती समारोह में सम्मानित जनप्रतिनिधि, सेवा निवृत प्रशासनिक अधिकारी, राष्ट्र वादी विचारक, समर्थ -प्रबुद्ध, पूर्व सैनिक, मातृशक्ति, युवा प्रकोष्ठ (प्रताप वाहिनी) सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय बंधु एवं सर्व समाज के लोगों की भागीदारी होगी।


उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बांदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
