शादीशुदा प्रेमीका का प्रेमी ने गमछे से गला घोंटकर मार डाला
1 min readब्लैकमेल कर रही थी शादीशुदा प्रेमीका का प्रेमी ने गमछे से गला घोंटकर मार डाला

पुलिस के शिकंजे मे फंसे प्रेमी का कबूलनामा
प्रेमी ने पुलिस को बताया कि ‘डेढ़ लाख दे चुका था.. अब 3 लाख और कहा से लाता..” हत्या के अलावा कोई ऑप्शन नही था?मुजफ्फरनगर
के बुढ़ाना इलाके के मंदवाडा मे महिला अफसाना की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने प्रेमी राशिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि मृतक महिला से उसके अवैध संबंध थे… जिसके बदले पिछले कुछ समय से वह उसे ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर रही थी।इससे परेशान होकर उसने महिला की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले मे पति ने FIR कराई थी।
