February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

छुट्टी पर आए सेना के सूबेदार की करंट की चपेट में आने से हुई मौत

1 min read
Spread the love

करंट की चपेट में आने से सेना के सूबेदार की मौत

सुल्तानपुर

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णानगर गांव में छुट्टी लेकर घर आए सेना के सुबेदार प्रदीप कुमार पांडेय की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। स
थाना क्षेत्र अन्नपूर्णानगर निवासी प्रदीप पाण्डेय(41) पुत्र जनार्दन पाण्डेय मेरठ में सूबेदार पद पर सेना में तैनात थे। वह चार दिन पूर्व छुट्टी लेकर घर आए हुए। अन्नपूर्णानगर गांव स्थित घर मे दीवाल प्लास्टर का कार्य चल रहा था। शुक्रवार शाम पांच बजे इनवर्टर की प्लग बोर्ड में लगाते समय वह करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए।परिजन आनन- फानन में उन्हें सुलतानपुर मेडिकल कालेज ले गए। जहाँ डॉक्टर ने प्रदीप कुमार पाण्डेय को मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। प्रदीप की मौत से माता-पिता के साथ पत्नी और दो बेटो को रो रोकर बुरा हाल है।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *