February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चौकी प्रभारी ने अनाथ बच्चे की उसके प्रेमिका से मंदिर में कराई शादी

1 min read
Spread the love

रुदौली अयोध्या

जनपद के बाबा बाजार थाना पुलिस ने शुक्रवार एक ऐसा सराहनीय कार्य किया है जो आम जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है क्षेत्र में जिस तरह से मां कामाख्या चौकी प्रभारी लगातार लोगो से मिलकर उनकी समस्याओं को अपने परिवार की तरह समझाते हुए उसका हल कर रहे है वही आज स्थानीय पुलिस चौकी मां कामाख्या के निकट माता का दरबार मातारानी के जयकारों से गूंज उठा और रतनपुर गांव के दिलीप व सुनवा निवासी ममता एक दूजे के हो गए। पुलिस ने दोनो को अपना आशीर्वाद प्रदान किया
थाना क्षेत्र के ही रतनपुर के रहने वाले दिलीप पुत्र कमलेश व सुनवा निवासी ममता का पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसमे दिलीप के परिजन शादी से मुकर रहे थे तभी ममता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर के अपनी मदद की गुहार लगाई जिसके बाद चौकी प्रभारी ने दोनो पक्षों को समझाया बुझाया तब जाकर के दिलीप के परिजन भी शादी के लिए तैयार हो गए तो दोनो पक्षों को मां कामाख्या मंदिर बुलाकर के यही मंत्रोचार के साथ दोनो की शादी करवा दी गई
बता दे की दिलीप अनाथ है और इस शादी में चौकी प्रभारी की भूमिका सराहनीय रही
बाबा बाजार की पुलिस ने एक अनाथ बच्चे की शादी करवाकर के एक सराहनीय कार्य किया है पुलिस ने दोनो की बड़े अरमानों के साथ शादी कराई युवक युवती ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह किया तथा सुखमय वैवाहिक जीवन बिताने का संकल्प लिया चौकी प्रभारी दिवाकर भी काफी खुश नजर आ रहे थे की उन्होंने आज और एक नेक कार्य किया है साथ ही प्रेमी युगल के जोड़े को मिला कर उन्हें जिंदगी भर साथ रहने का आशीर्वाद दिया
इस मौके पर मां कामाख्या चौकी प्रभारी दिवाकर,विजय सिंह, रविन्द्र सिंह,अनिल सिंह व अन्य क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *