प्रेमी ने प्रेमिका महिला की गला दबाकर की हत्या ,सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मुकदमा दर्ज
1 min readसुल्तानपुर


जनपद के हलियापुर थाना क्षेत्र में घर के अंदर बच्चो के साथ सो रही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। महिला की गला दबाकर हत्या मृतका की बेटी बोली डब्लू ने मां को मारा। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत में विवाहित महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई मृतका पति घर पर नहीं था हत्याकांड से गांव में मच गया है हाहाकार ।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय सौरभ सावंत ने दलबल के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया शुरुवाती जांच में प्रेम प्रसंग मे हत्या किए जाने की बात सामने आई है वहीं मृतका के पति ने नामजद तहरीर थाने पर दी है। हलिया पुर के जरई कला की घटना जानकारी के अनुसार हलियापुर थाना थाना क्षेत्र के जरई कला निवासी दिनेश पासी ने गांव से 2 किलोमीटर दूर गौहनिया की रहने वाली सुनीता उम्र 35 वर्ष के साथ 15 साल पहले लव मैरिज शादी की थी। सुनीता के दो लड़के और एक लड़की है परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था इसी बीच पड़ोस के डब्लू पासी का घर में आना-जाना बढ़ गया कुछ ही दिनो में सुनीता और डब्लू दोनों में काफी नजदीकियां बढ़ गई। जिसकी चर्चा गांव क्षेत्र में होने लगी दिनेश को भी ये सब देख सुनकर बुरा लगता लेकिन वह कुछ नहीं करता। डब्लू शादीशुदा था काफी चर्चाओं के बाद जब बात उसकी अपनी पत्नी के कानों तक पहुंची तो वह मायके चली गई।
मामा के घर अयोध्या गया हुआ था पति।
अब सुनीता और डब्लू के अवैध रिश्ते में खटास आने लगी। अक्सर फोन पर दोनों में नोक झोंक और गाली गलौज तक होती। बताया जा रहा है कि बीती रात दिनेश अयोध्या के अरकुना गांव में मामा के घर गया हुआ था। अपने घर पर पत्नी सुनीता तीनों बच्चों के साथ थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में मौका पाकर डब्लू घर में घुस गया फिर सुनीता और डब्लू में किसी बात को लेकर मारपीट होने लगी। आवाज ग्रामीणों ने भी सुनी।
घर के आंगन में मिली टूटी चूड़ियां व मोबाइल।
इसके बाद क्रोध में आए डब्लू ने सुनीता का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और मौका पाकर वहां से भाग निकला। दिनेश के घर के आंगन में चूड़ी के टूटे पड़े होने के साथ एक मोबाइल टूटा मिला है ग्रामीणों ने दिनेश को सूचना दी तो वह घर पहुंचा तब तक क्षेत्राधिकारी बल्दीराय व थाना इंचार्ज हलियापुर मौके पर पहुंच चुके थे। अधिकारियों ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वही दिनेश ने डब्लू के विरुद्ध नामजद पुलिस में तहरीर दी है।
साक्ष्य के आधार पर की जाएगी कार्यवाही।
इसी बीच मृतका सुनीता की मासूम बेटी लक्ष्मी जो घटना की प्रत्यक्षदर्शी है उसने बताया हमारी मां को डब्लू ने मार डाला है क्षेत्राधिकारी सौरभ वसंत ने बताया कि बेटी के बयान, घटना स्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर हम जांच कर रहे हैं तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। हलियापुर थाना प्रभारी ने बताया मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।
अखिलेश सिंह
