February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

लूट कांड के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love


सुल्तानपुर
आज दिनांक- 26.04.2024 प्रात: 4.30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त नौशाद पुत्र शोएब खान निवासी धौरहरा थाना जीएनपुर जनपद आजमगढ़ जो जनपद आजमगढ का हिस्ट्रीशीटर है तथा थाना कोतवाली जयसिंहपुर क्षेत्र के राघवपुर शुक्ल स्थित पेट्रोल पंप पर हुई लूट की घटना का 20000 रु0 का ईनामिया वांछित अभियुक्त है जो कि किसी घटना को अन्जाम देने आ रहा है । इस सूचना पर थाना जयसिहपुर की पुलिस द्वारा घेरा बन्दी की गयी । अभियुक्त द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग किया गया । आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया जिसमें अभियुक्त नौशाद को पैर में गोली लगी अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी जयसिंहपुर में भर्ती कराया गया । अभियुक्त के पास से 01 तमंचा, 03 कारतूस व 8500 रु0 बरामद हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *