February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खाते मे मौजूद एक लाख रुपये निकालने वाले एक शातिर चोर को अयोध्या साइबर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

अयोध्या
मोबाइल चोरी कर मोबाइल में रजिस्टर्ड PAYTM WALLET को हैक कर खाते मे मौजूद एक लाख रुपये निकालने वाले 01 नफर शातिर चोर को अयोध्या साइबर थाना पुलिस नें किया गिफ्तार ।

श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्यामहोदय द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त क्रम में श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्याके दिशा-निर्देशन में एवं श्रीमानअपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम जनपद अयोध्या के कुशल मार्गदर्शन में थाना साइबर क्राइम जनपद अयोध्या द्वारा मु0अ0स0 006/2024 धारा – 379 भा0द0वि0 व 66सी आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम अयोध्या जनपद अयोध्या द्वारा टीम का गठन कर मोबाइल चोरी कर मोबाइल में रजिस्टर्ड PAYTM WALLET को हैक कर खाते मे मौजूद एक लाख रुपये निकालने वाले 01 नफर शातिर चोर को नया घाट अयोध्या से साइबर थाना पुलिस जनपद अयोध्या ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण –
डा0 अनिमेश आर्या निवासी डी-11, शुभम इन्क्लेव, पश्चिम विहार, नई दिल्ली द्वारा श्रीमान् प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जनपद अयोध्या के अयोध्या रामजन्मभूमि दर्शन के दौरान मोबाइल चोरी कर PAYTM WALLET को हैक कर खाते मे मौजूद एक लाख रुपये निकालने के सम्बंध में दिनांक 24-04-2024 को थाना साइबर क्राइम अयोध्या जनपद अयोध्या में मेल के माध्य से लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था । जिसपर मु0अ0स0 006/2024 थाना साइबर क्राइम जनपद अयोध्या धारा – 379 भा0द0वि0 व 66सीआईटी एक्ट में पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. नितेन्द्र मणि त्रिपाठी पुत्र योगेन्द्र मणि त्रपाठी निवासी ठेगवल ब्यास, ठेगवल दुबे, थाना सलेमपुर जनपद देवरिया हाल निवास किराये का मकान हनुमानगढ़ी ।

गिरफ्तार करनें वाली साइबर क्राइम थाना अयोध्या पुलिस टीम –
प्रभारी निरीक्षक श्री आलोक कुमार सिंह
उ0नि0 श्री ओम प्रकाश यादव
मु0आ0 प्रेम प्रकाश
क0ऑ0 रवि यादव
आरक्षी पंकज कुमार
आरक्षी कलमदीप
आरक्षी गौरव चारग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *