February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नील ठाकुर पर हुए फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी को कर दिया बरी,

1 min read
Spread the love

नील ठाकुर पर हुए फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी को कर दिया बरी

गोंडा पुलिस पर उठ रहे सवाल:
सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अब वह न्याय के लिए जाएंगे कोर्ट

गोण्डा। नगर कोतवाली क्षेत्र के सोनी गुमटी के पास बीते वर्ष इक्कीस दिसम्बर को अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर नील सिंह पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने जानलेवा हमले का केस दर्ज करने के बाद तहकीकात के दौरान आरोपी को ही बरी कर दिया। मामले में ठाकुर नील सिंह के करीबियों ने 6 ज्ञात व 4 अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसके बाद पुलिस ने लोगों गिरफ्तार भी कर लिया था,लेकिन एक को छोड़ दिया गया था। बाद में पुलिस ने प्रवीण सिंह को क्लीन चिट दे दी। जिसके बाद अवध केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने नगर कोतवाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पुलिस क्लीन चिट जो दे दी है वो पुलिस नही है ये सत्ता का दबाव है व पैसे का नशा है क्योंकि 12 से 13 लाख रुपया पुलिस खाई उसके बाद क्लीन चिट दे दी है। लेकिन मैं माननीय न्यायालय में की शरण में जाऊंगा क्योंकि हमला ठाकुर नील सिंह पर हुआ था और वो कह रहे है कि मेरे ऊपर जो गोली चली वो प्रवीण मिश्रा चलाए थे। तो पुलिस क्लींन चिट क्यों दे रही हैं क्योंकि पुलिस पैसा खाए है जिसके लिए मैं न्यायालय के शरण जाऊंगा ताकि दोषी को सजा मिल सके।

बीते 21 दिसम्बर को नील ठाकुर पर हुए जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने 12,13 लाख रुपया लेकर बरी कर दिया,लेकिन बरी करने का काम न्यायालय का है ना कि पुलिस का। मैं मुख्य आरोपी को सजा दिलाने के लिए जाऊंगा न्यायालय। – अवध केसरी सेना

क्या है पूरा मामला-
गोण्डा में अवध केसरी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर नील सिंह व अमर सिंह 21 दिसम्बर 2023 को रात को लगभग साढ़े 10 बजे अपने मोहल्ला गायत्रीपुरवा गोण्डा से अपने गाँव बिशुनपुर बैरिया अपने वाहन एक्सयूवी- 500 से जा रहे थे। उसी बीच सोनी गुमटी रेलवे क्रासिंग के पास से निकल ही रहे थे। कि समर बहादुर सिंह उर्फ बिक्कू सिंह , प्रवीण मिश्रा, अखण्ड सिंह, दाराखान सिंह व चार अन्य अज्ञात लोग अपनी गाड़ी ओवर टेक करके,गाड़ी आगे लगाकर रास्ते में हमला कर दिए साथ ही साथ ही तीन राउंड की फायरिंग भी हुआ था। वहीं 22 दिसम्बर 2023 को 6 नामजद व 4 अज्ञात लोगों पर भा०द०वि० की धारा 147,148,149,307,323,34 में नगर कोतवाली में अभियोग दर्ज हुआ था। जिसमें गोण्डा पुलिस का कहना है कि प्रवीण मिश्रा की नामजदगी झूठी है उनका नाम निकाल दिया गया है वो साफ साफ बरी है।

क्या कहते है नगर कोतवाल-

प्रवीण मिश्रा कहां मुलजिम थे। उसमे वो नामजदगी झूठी हुई ,उसमें उनकी संलिप्तता नही पाई गई। वह मुकदमे से निकाल दिए गए और साफ साफ बरी हो गये। – नगर कोतवाल राजेश सिंह

नीरज सिंह ने पुलिस पर लगाया गम्भीर आरोप।

अवध केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह का आरोप है। कि नगर पुलिस 12,13 लाख रूपए लेकर प्रवीण मिश्रा का नाम निकाल चुकी है। रही बात बरी करने की तो ये काम न्यायालय का है न कि पुलिस इसके लिए मैं न्यायालय की शरण न्यायालय की शरण जाऊंगा।
-नीरज सिंह
अवध केसरी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष

मेरे ऊपर गोली प्रवीण मिश्रा ने चलाई थे लेकिन पुलिस उन्हें क्यों बरी कर रही है ये मुझे पता नहीं और मैं अभी कुछ कुछ करने की स्थिति में नहीं हूं। ठीक होने के बाद कोर्ट की शरण में जरूर जाऊंगा।- अवध केसरी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर नील सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *