February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधिवक्ता ने मनाया जन्मदिन मरीज को वितरित किया फल

1 min read
Spread the love

अपने जन्मदिन पर युवा अधिवक्ता ने मरीजों में किया फल का वितरण

बीकापुर/अयोध्या

जनपद के बीकापुर तहसील के युवा अधिवक्ता एवं आदर्श प्रेस क्लब बीकापुर के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा द्वारा अपना जन्म दिवस सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया। अपने मित्रों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचकर मरीजों में फल का वितरण किया गया और आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान अस्पताल में चिकित्सा अनुराग गुप्ता, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी देव प्रकाश वर्मा, अखंड सिंह, पुष्पेंद्र मिश्रा एडवोकेट, गुलशन सिद्दीकी, राजेंद्र पाठक, राघवेंद्र मिश्रा, राहुल शर्मा, संदीप मिश्रा, राहुल दुबे, अमित सिंह सहित कई पत्रकार अधिवक्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *