October 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आउटसोर्स कर्मियों के वेतन पर बवाल, श्रीराम और ग्लोबल इंटरप्राइजेज को नोटिस, पुराना पत्र वायरल

1 min read
Spread the love

कटरा नगर पंचायत में आउटसोर्स कर्मियों के वेतन पर बवाल, श्रीराम और ग्लोबल इंटरप्राइजेज को नोटिस, पुराना पत्र वायरल

गोंडा। जिले के नगर पंचायत कटरा में आउटसोर्स पर रखे गए सफाई कर्मचारियों और पंप चालकों के बकाया वेतन का मामला गरमा गया है। सोशल मीडिया पर एक सरकारी पत्र वायरल हो रहा है, जिसमें नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा 13 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी गोंडा को भेजे गए पत्र का हवाला है। पत्र में दो आउटसोर्स कंपनियों को नोटिस जारी करने की बात कही गई है।
वायरल पत्र के अनुसार पहली फर्म मेसर्स श्रीराम इंटरप्राइजेज, गोमती नगर, लखनऊ है, जिसे जून 2023 से दिसंबर 2023 तक कर्मचारियों की आपूर्ति का ठेका दिया गया था। आरोप है कि सफाई कर्मचारी सानू का जून से दिसंबर 2023 तक 7 माह का वेतन और राजेश कुमार (सफाई कर्मी) व अरुण कुमार (पंप चालक) का नवंबर 2023 का वेतन बकाया है। इसको लेकर पहले 5 अक्टूबर 2024 को नोटिस दिया गया, फिर 13 दिसंबर 2025 को रिमाइंडर नोटिस जारी किया गया। पत्र में यह भी उल्लेख है कि फर्म को 21 मार्च 2024 को चेक संख्या 232785 से 11,99,816 रुपये का भुगतान किया गया था और 7,32,084 रुपये पीएफ मद में दिये गये थे। दूसरी फर्म मेसर्स ग्लोबल इंटरप्राइजेज, मॉडल हाउस, लखनऊ है, जिसने जनवरी 2024 से मार्च 2024 तक कर्मचारियों की आपूर्ति की थी। पत्र में कहा गया है कि इस फर्म को 6 जून 2024 को 21,79,359 रुपये का भुगतान किया गया, इसके बावजूद कर्मचारियों का वेतन बकाया है। इसे भी 5 अक्टूबर 2024 और 13 दिसंबर 2025 को नोटिस जारी किया गया है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब नगर पंचायत द्वारा फर्मों को लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया, तो गरीब सफाई कर्मियों तक उनका हक क्यों नहीं पहुंचा? बकाया वेतन कब मिलेगा?
फिलहाल यह पुरानी नोटिस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस संबंध में संबंधित फर्मों का पक्ष और भुगतान की वर्तमान स्थिति की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *