February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उत्कृष्ट कार्यों के लिए वरिष्ठ पत्रकार बलराम तिवारी को “प्रेरणा हिंदी” सभा ने किया सम्मानित”

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर, अयोध्या।
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी प्रचार प्रसार के साथ विभिन्न क्षेत्रों में प्रेरणादायक कार्य कर रहे पत्रकार, शिक्षाविद, कलमकार व समाजसेवियों को निरंतर सम्मानित करने का काम कर रही है। जिससे समाज में नव जागृति पैदा हो और इस दिशा में लोगों को काम करने की प्रेरणा मिल सके।
डॉ गुंडाल विजय कुमार, प्रदीप मिश्र अजनबी, डॉ हरेंद्र हर्ष, डॉ लाल सिंह किरार के सतत प्रयासों से प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा अपने हिंदी प्रचार का काम कर रही है और इन कार्यों के दौरान समाज के हर वर्ग से संवाद भी बनाए हुए हैं। जिससे भविष्य में और बेहतर किया जा सके। कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि इसी तारतम्य में हिंदी सेवी सम्मान 2024 शिवेश्वर दत्त पाण्डेय देहरादून। हिंदी भक्त सम्मान 2024 अजय जैन इंदौर व सूर्यकांत चौहान भंडारा महाराष्ट्र। हिंदी प्रेमी सम्मान 2024 कवि गोपाल जाटव विद्रोही मंदसौर मध्यप्रदेश। शिक्षाविद सम्मान 2024 आकांक्षा रुपा चचरा कटक उड़ीसा। पत्रकारिता सम्मान 2024 बलराम तिवारी अयोध्या उत्तर प्रदेश, श्रीराम राय औरंगाबाद बिहार व संजय तिवारी बलरामपुर उत्तर प्रदेश को प्रदान किया है।
शिवेश्वर दत्त पाण्डेय देहरादून दि ग्राम टुडे दैनिक समाचारपत्र के संपादक है व हिंदी रचनाकारों को प्रोत्साहित करते हैं। आकांक्षा रुपा चचरा कटक उड़ीसा शिक्षा व समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है व हिंदी प्रचार अभियान में शामिल हैं। सूर्यकांत चौहान भंडारा महाराष्ट्र रचनात्मक लेखन से हिंदी सेवा कर रहे हैं। श्रीराम राय औरंगाबाद बिहार कवि स्पर्श के माध्यम से पत्रकारिता कर रहे हैं और साहित्यिक सांस्कृतिक समाचार प्रमुखता से प्रकाशित करने का काम कर रहे हैं। अजय जैन इंदौर हिंदी डॉट कॉम के संपादक हैं व हिंदी रचनाकारों को प्रोत्साहित करते हुए हिंदी सेवा में अमूल्य योगदान दे रहे हैं। संजय तिवारी बलरामपुर उत्तर प्रदेश जीवन केसरी दैनिक समाचारपत्र के प्रधान संपादक हैं व हिंदी रचनाकारों को सतत प्रकाशित व प्रोत्साहित करते हुए सामाजिक कार्य कर रहे हैं। बलराम तिवारी अयोध्या उत्तर प्रदेश विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से सांस्कृतिक व साहित्यिक समाचारों को प्राथमिकता देते है और हिंदी प्रचार प्रसार में रत हैं, साथ ही भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। कवि गोपाल जाटव विद्रोही मंदसौर मध्यप्रदेश छायाकार हिंदी प्रचार प्रसार में सतत प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं।
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के प्रेरणा स्त्रोत डाॅ धर्म प्रकाश वाजपेयी, डॉ शिवशरण श्रीवास्तव अमल , राजकुमारी रैकवार राज, रामगोपाल फरक्या, प्रभा बच्चन श्रीवास्तव, एके पांडेय, संतोष कुमार पाठक, गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी, बिनोद कुमार पांडेय आदि ने बधाई दी है।

सर्वेश पांडेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *