कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय बाॅंदा की छात्राऐं खान ऐकडमी के डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग कर आज विज्ञान एवं गणित में बन रही हैं पारंगत- बेसिक शिक्षा परिषद का प्रयास ला रहा है उल्लेखनीय परिवर्तन
1 min readकस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय बाॅंदा की छात्राऐं खान ऐकडमी के डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग कर आज विज्ञान एवं गणित में बन रही हैं पारंगत- बेसिक शिक्षा परिषद का प्रयास ला रहा है उल्लेखनीय परिवर्तन
तिंदवारी, बाॅंदा 6 अप्रैल 2024
कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय बाॅंदा के विद्यालय आज खान ऐकडमी के डिजिटल प्लेटफार्म का नियमित उपयोग कर इन्फारमेशन टेक्नोलॉजी की क्रांति द्वारा एक उल्लेखनीय परिवर्तन ला रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप ग्रामीण अंचलों की बालिकाऐं भी मेट्रो सिटीज के साधन सम्पन्न विद्यार्थियों की तरह सफलता की नयी ईबारत लिखने को तैयार हैं।
खान ऐकडमी के जिला विज्ञान मेंटर के रूप में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ से प्रशिक्षित तथा बेसिक शिक्षा परिषद से नियुक्त डा० इन्द्र वीर सिंह तथा कमल सिंह ने नवीन सत्र में आज कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय तिंदवारी का दौरा किया जहाँ सपोर्टिव सुपरवीजन करते हुये शिक्षिकाओं को तथा बालिकाओं को प्रेरित किया कि रोस्टर के माध्यम से कम्प्यूटर लैब का उपयोग करते हुये वेरी ऐक्टिव स्टूडेंट्स की संख्या को बढ़ाया जाये। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन शीघ्र पूर्ण करते हुये नवीन सत्र में दक्षता हासिल करने के लक्ष्यों की सम्प्राप्ति में गंभीर प्रयास किये जाऐं जिससे विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति ससमय की जा सके। इस अवसर पर कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय तिंदवारी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय के प्रयासों की सराहना जिला समन्वयक (बालिका) पवन श्रीवास्तव ने करते हुये कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाॅंदा प्रिंसी मौर्य के निर्देशन में निश्चित ही बाॅंदा के कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय खान ऐकडमी के डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग कर शानदार प्रदर्शन करेंगे।


उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
