मां वैष्णो देवी नक्छेद तिवारी गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एजुकेशन में महिलाओं को केला रेशा विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
1 min readअयोध्या

जनपद में केला रेशा से मजबूत होगा आर्थिक स्वावलंबन का ताना बाना /एस के डोरा मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ नाबार्ड के सहयोग से ओंकार सेवा संस्थान द्वारा अमानीगंज विकासखंड के मां वैष्णो देवी नकछेद तिवारी गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एजुकेशन में महिलाओं को केला रेशा विषयक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है । उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन करने के लिए नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक के नेतृत्व में विशिष्ट दल आज प्रशिक्षण स्थल पर और मुख्य महाप्रबंधक एस के डोरा ने कहा कि नाबार्ड महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जिसके क्रम में नब्बे महिलाओं को आजीविका और उद्यम विकास कार्यक्रम के अंतर्गत उपरोक्त प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ,केले का ताना जो किसान के लिए सिरदर्द था ,फल काटने के बाद उसे खेत से हटाने के लिए मजदूरी देनी पड़ती थी वही केला अब उसके लिए आमदनी का जरिया बन रहा है । कार्यक्रम को नाबार्ड के उप महाप्रबंधक अनीश कुमार तथा नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अयोध्या कमलेश यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार भी प्रदान किया जाएगा जिसके सभी आवश्यक संसाधन महिलाओं को मुफ्त में प्रदान किया जाएगा तथा प्रदेश से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में उन्हें प्रदर्शनी रहा मेलों में अपने उत्पाद का स्टाल लगाने के लिए सारी सुविधा प्रदान की जाएगी , आचार्य नरेंद्र देव कृषि और प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के वस्त्र और परिधान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉक्टर ममता आर्या ने प्राकृतिक रंगों से केला रेशा रंगने की तकनीकी बताई तथा डॉक्टर मनप्रीत कलसी ने रेशा से राखी बनाने की विधि बताई और कहा कि रेशा राखी बनाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी ,कार्यक्रम में विद्यावती ,मिथिलेश ,संगीता मौर्य ,रुचि ,कामिनी तिवारी ,अमर पति सहित लगभग साठ महिलाएं उपस्थित रही । राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो
