संजय चौरसिया प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय काजीपुर ने -शिक्षक विदाई समारोह/निपुण छात्र सम्मान समारोह/छात्र विदाई समारोह- भव्यता के साथ आयोजित किया–#
1 min readकाजीपुर/महुआ-04-अप्रैल
जनपद बाँदा क्षेत्र महुआ अंतर्गत विगत दिवस 03-अप्रैल को संजय चौरसिया प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय काजीपुर जो क्षेत्र के जाने-माने विद्वान प्रधानाध्यापक हैं। आपने पूर्व माध्यमिक विद्यालय काजीपुर और प्राथमिक विद्यालय काजीपुर का संयुक्त रूप से छात्र रिपोर्ट कार्ड वितरण,निपुण बच्चों को पुरस्कार वितरण और शिक्षक लालाराम स.अ. के विदाई कार्यक्रम का आयोजन भव्यता के साथ विद्यालय में आयोजित किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों ने लालाराम स.अ. का फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें उपहार भेट किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती सिया दुलारी, संजय चौरसिया प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय काज़ीपुर, घनश्याम वर्मा, इंचार्ज प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय काज़ीपुर, कल्पना चौरसिया सहायक अध्यापक, गायत्री अवस्थी शिक्षा मित्र एवं बच्चों के अभिभावक सम्मिलित हुए ,बच्चों ने इस कार्यक्रम मे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। निपुण बच्चों को कार्यक्रम के आयोजक संजय चौरसिया जी ने पुरस्कार वितरण किया। रिपोर्ट कार्ड देते वक्त जो बच्चे प्रथम, द्वितीय,तृतीय श्रेणी में आए उनको भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। क्षेत्र में इस कार्यक्रम की हुई तारीफ।



अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
