February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बाँदा ने की रमजान के अंतिम शुक्रवार के अवकाश की माँग

1 min read
Spread the love

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ने की रमजान के अंतिम शुक्रवार के अवकाश की मांग

बाँदा-02-अप्रैल

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर रमजान के अंतिम शुक्रवार( जमात उल विदा )जो कि 5 अप्रैल 2024 को है, के अवकाश की मांग की।
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार (जमात उल विदा) जो कि 5 अप्रैल 2024 को है, का अवकाश नहीं है। जिससे सैकड़ो मुस्लिम शिक्षक शिक्षिकाओं को उक्त महत्वपूर्ण त्यौहार में असुविधा होगी। जबकि जिला अधिकारी कार्यालय से जारी छुट्टियों की सूची में निर्बन्धित अवकाशों के अंतर्गत 5 अप्रैल 2024 को जमात-उल-विदा (अलविदा)/ रमजान का अंतिम शुक्रवार/ महर्षि कश्यप एवं महाराज निषाद राज जयंती का अवकाश रखा गया ।
अतः ज्ञापन के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में भी दिनांक 5 अप्रैल 2024 को रमजान के अंतिम शुक्रवार का अवकाश घोषित करने की मांग की गई है।
ज्ञापन सौंपने में जिला अध्यक्ष पंकज सिंह सहित सुधीन्द्र बाबू दीक्षित, विश्वनाथ प्रताप सिंह, विनोद कुमार शिवहरे , सन्तोष कुमार मिश्र, मनोज सिंह, मो मुबीन,इसरार अहमद, इरशाद अंसारी, राजा अहमद, अनुराग सिंह, योगेंद्र दीक्षित आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *