उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ- बाँदा ने- जिलाधिकारी बाँदा से किया- रमजान के अंतिम शुक्रवार के अवकाश की मांग
1 min readबाँदा-02-अप्रैल
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ -बांदा की कार्यकारिणी ने आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए, ऑनलाइन जिलाधिकारी बांदा को अपना ज्ञापन भेज कर, रमजान के अंतिम शुक्रवार (जमात उल विदा) जो की 5 अप्रैल 2024 को है। इस दिन के अवकाश की मांग किया है।उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा जिला अध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत ने बताया की परिषदीय विद्यालयों में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार (जमात उल विदा) जो की 5 अप्रैल 2024 को है। बेसिक विद्यालयों में उस दिन का अवकाश नहीं है। जिससे सैकड़ो मुस्लिम शिक्षिकाओं को उक्त त्यौहार में असुविधा होगी। जबकि जिलाधिकारी कार्यालय से जारी अवकाश की सूची में निर्बंंधित अवकाशों के अंतर्गत 5 अप्रैल 2024 को जमात उल विदा रमजान का अंतिम शुक्रवार/ महर्षि कश्यप एवं महाराज निषाद राज जयंती का अवकाश रखा गया है। अतः ऑनलाइन ज्ञापन के माध्यम से बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में भी दिनांक 5 अप्रैल 2024 को रमजान के अंतिम शुक्रवार का अवकाश घोषित करने की मांग की गई है।

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
