February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्राथमिक विद्यालय कोलावल रायपुर मे बच्चों का विदाई समारोह व रिपोर्ट कार्ड वितरण कार्यक्रम उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा की जिला कोषाध्यक्ष व प्रधानाध्यापिका रानी देवी सिंगरोल द्वारा आयोजित किया गया-#

1 min read
Spread the love

कोलावल रायपुर-01-अप्रैल
जनपद बाँदा क्षेत्र महुआ अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कोलावल रायपुर में कक्षा 5 के बच्चों का विदाई समारोह एवं उनके रिजल्ट कार्ड का वितरण समारोह, उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा की जिला कोषाध्यक्ष व प्रधानाध्यापिका रानी देवी सिंगरौल के नेतृत्व में संचालित हुआ। दिव्या पटेल सहायक अध्यापक, राम प्रताप शिक्षा मित्र ने कार्यक्रम में बेहतर सहयोग किया। अभिभावको ने प्रधानाध्यापिका रानी देवी का ,बच्चों के प्रति समर्पण भाव ,शैक्षिक माहौल, और अपने बच्चों जैसा प्यार देने के कारण उनकी जमकर तारीफ किया। और विदाई समारोह के दौरान बच्चे हुए भावुक, बच्चों ने कहा कि अब हम आगे टैबलेट का उपयोग नहीं कर पाएंगे क्या ? प्रधानाध्यापिका ने कहा कि आगे की कक्षाओं में आपको विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई स्मार्ट टीवी की सुविधा मिलेगी। अब आगे आप सभी बच्चों को अच्छी पढ़ाई करना है, और माता-पिता के साथ-साथ अपने गुरुजनों के साथ-साथ देश का नाम रोशन करना है। सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए, भावुक होकर प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को अपने विद्यालय से शुभकामनाएं देते हुए विदा किया।

खबर-प्रधानाध्यापिका रानी देवी सिंगरौल

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *