संचारी रोग नियंत्रण अभियान-स्वस्थ व्यवहार अपनाना है-संचारी रोगों को हराना है-उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष व प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय नंदवारा सुधा सिंह राजपूत ने बच्चों को संचारी रोग से बचाव व जागरूकता की शपथ दिलाई-उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ इकाई महुआ की उपाध्यक्ष व प्रधानाध्यापिका प्रा.वि.खुरहण्ड अफसाना परवीन ने भी बच्चों को संचारी रोग जागरूकता अभियान की शपथ दिलाई–#
1 min readनंदवारा/खुरहण्ड-01-अप्रैल
संचारी रोग नियंत्रण अभियान-स्वस्थ व्यवहार अपनाना है-संचारी रोगों को हराना है-खंड शिक्षा अधिकारी महुआ विनोद कुमार पटेरिया के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा की जिलाध्यक्ष व प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय नंदवारा सुधा सिंह राजपूत ने अपने विद्यालय स्टाफ मंजू ,अनंत राम शिक्षा मित्र व वसीम मुहम्मद स.अ.के सहयोग से खुद व सभी बच्चों को संचारी रोग से बचाव व जागरूकता अभियान की शपथ दिलाई-
हम शपथ लेते हैं कि संचारी रोगों को रोकने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे । हम अपनी और अपने आसपास की साफ सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। कूडे को कूडे दान में ही डालेंगे। हर बार शौच के लिए शौचालय का प्रयोग करेंगे। बार-बार साबुन से हाथ धोएंगे। यदि कोई बच्चा हमारे गांव/ मोहल्ले/ गली में बुखार से पीड़ित होगा उसके परिवार को तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल जाने हेतु प्रेरित करेंगे। हर रविवार मच्छर पर वार का अनुपालन कर घरों के आसपास जमा पानी एवं घरों के पात्रों यथा कूलर, पानी की टंकी, अनुपयोगी पात्रों को नियमित खाली करेंगे। हम सब मिलकर संचारी रोगों, रोगों को हराएंगे।
इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड मे संचारी रोग अभियान की शपथ उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ इकाई महुआ की उपाध्यक्ष व प्रधानाध्यापिका अफसाना परवीन ने मयंक शर्मा, रूचि पुरवार, जयकिशोर यादव, आक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी के सहयोग से खुद शपथ लेते हुए सभी बच्चों को शपथ दिलाई।



अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
