पुलिस एवं सीआईएसएफ के जवानो ने संवेदनशील इलाकों में किया पैदल गश्त
1 min readमिल्कीपुर/अयोध्या
थाना इनायत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस एवं सीआईएसएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील इलाकों में गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया। आगामी लोकसभा चुनाव एवं त्योहारों के दृष्टिगत अर्धसैनिक बल सीआईएसएफ की 8 वीं बटालियन जयपुर तथा थाना इनायतनगर की बारुन पुलिस ने संयुक्त रूप से संवेदनशील गांव सुरवारा,मेहदौना,बारुन बाजार में शांति व्यवस्था कायम रखने के दृष्टिगत गश्त किया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी द्रिवेश त्रिवेदी एवं सीआईएसएफ के उप निरीक्षक समेत बड़ी संख्या मे सुरक्षा बल एवं पुलिस के जवान शामिल रहे।

