*उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ-बाँदा की जिला संरक्षिका जयंती सिंह के आवास पर 29 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित हुआ-कार्यक्रम मे महिला शिक्षिकाओं की अपार सहभागिता*
1 min readबांदा-29 मार्च
जनपद-बाँदा में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा की जिला संरक्षिका जयंती सिंह के आवास पर आज 29 मार्च को होली मिलन समारोह कार्यक्रम में सहभागिता हेतु महिला शिक्षिकाओं का उमड़ा हुजूम।
कार्यक्रम के शुरूआत में दो मिनट मौन धारण करके अपने आप को खुद पहचानने के लिए जयंती सिंह के नेतृत्व में महिला शिक्षिकाओं द्वारा किया गया अभ्यास वर्ग.तत्पश्चात माँ सरस्वती को याद करते हुए.अन्याय पर न्याय की विजय. अधर्म पर धर्म की विजय. आपसी सौहार्द्र, समरसता का प्रतीक होली जैसे पावन पर्व के बारे में आपसी विचार विमर्श किया गया.
वर्तमान में भौतिक सुखों का उपयोग करो लेकिन अतीत से नाता न तोडो कहते हुए जयंती सिंह ने कार्यक्रम में शामिल महिला शिक्षिकाओं को वर्तमान के पेय पदार्थों की जगह धनिया. गुलाब के फूल. ककडी के बीज से युक्त नशा विहीन ठंढाई सभी को पिलाकर सबको विभिन्न पकवानों के साथ छकभर गुझियां खिलाई.
इकाई महुआ की टीम को जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत ने प्राधिकार पत्र वितरण किया और जयंती सिंह ने सभी को पद की गोपनीयता व कर्त्तव्य पालन की शपथ दिलाई.और संबोधित किया कि-
बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा देना हमारा परम कर्तव्य-#
समयपालन व कर्तव्य निर्वहन हमारी असली पूँजी-#
चुप्पी तोडो और अपना नेतृत्व खुद करो-#
वक्त और विश्वास एक ऐसा पक्षी है जो एकबार उड जाए तो वापस नहीं आता-#
नारों से गूँजा हाल..उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा जिंदाबाद जिंदाबाद…. थिरकते हुए एक दूसरे को लगाया अबीर गुलाल गले मिलकर एक दूसरे को दिया बधाई. होली गीत से जयंती सिंह के आवासीय परिसर मे बही प्रेम की गंगा.
दूरदराज से प्रदेश के कोने कोने से जो महिला शिक्षिकाएं कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी खेद जताते हुए आनलाईन वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में शिरकत किया और जयंती सिंह को दिया अपनी हार्दिक बधाई।




अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
