वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्र के साथ छिनैती मोबाइल फोन छीन कर चोर फरार
1 min readअमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्र के साथ छिनैती मोबाइल फोन छीन कर चोर फरार
अयोध्या
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय भनौली निवासी अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्र के साथ छिनैती की घटना हुई है। बीकापुर से अपनी बीमार पत्नी की दवा लेकर घर जाते समय रात करीब आठ बजे जलालपुर शाहगंज मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास क्रॉसिंग बंद होने के चलते रुक गए। और फोन द्वारा किसी से बात करने लगे। इसी दौरान अज्ञात युवक द्वारा झपट्टा मारकर कीमती मोबाइल फोन छीन लिया और भाग निकला। गांव पहुंचकर ग्राम प्रधान को सूचित किया और पुलिस को सूचना दिया। आशंका जताई जा रही है कि स्मैक के नशेड़ी युवक द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि जांच की जा रही है।

