February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

छुट्टा सांड़ से टकराकर बाईक सवार दो घायल,एक गंभीर ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती

1 min read
Spread the love

गोण्डा।

जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर चौकी अन्तर्गत गोण्डा- लखनऊ हाईवे पर एक गाँव के पास छुट्टा सांड़ से टकराकर बाईक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसमें एक की हालत नाजुक है।
मिली जानकारी के मुताबिक कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर चौकी अन्तर्गत ग्राम रेरूआ के देवई पुल के पास सोमवार की देर शाम को हुई सड़क दुर्घटना में एक छुट्टा सांड से टकराकर बाईक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसमें एक की हालत नाजुक बताई जाती है। स्थानीय लोगों व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में घायल को एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया है।फिलहाल दोनों घायल व्यक्तियों का नाम पता मालूम नहीं हो सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *