राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर कार्यक्रम हुआ संपन्न
1 min readमिल्कीपुर//अयोध्या

डॉ लोहिया महिला महाविद्यालय कुचेरा में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शुक्रवार को चयनित ग्राम अहिरौली सलोनी में संपन्न हुआ।शिविर के अंतिम दिन समापन समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक डा सत्यम कृष्णा ने किया। इस मौके पर शिविरार्थियों ने विभिन्न प्रकार के एकांकी व नाटक,नृत्य व भाषण के माध्यम से समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार,बेरोजगारी, पर्यावरण संरक्षण,महिला सम्मान,महिला शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु कार्यक्रम में प्रस्तुत किया।एनएसएस की छात्रा रीमा,अस्मिता शुक्ला,सृष्टि, आयुषी,सेजल,श्रद्धा,सुमन मौर्य,कोमल पांडेय,अंशिका भारती,अंजू निषाद ने पर्यावरण संरक्षण के ऊपर प्रेरणादाई कार्यक्रम प्रस्तुति किया।प्राचार्य डॉ एसपी शुक्ला ने कहा कि छात्र जीवन न केवल बौद्धिक विकास का समय है बल्कि भावी जीवन के निर्माण का भी समय है,राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ जीवन में सृजनशीलता को बढ़ाता है।संस्था अध्यक्ष राम बहादुर यादव ने छात्राओ का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि एनएसएस से व्यक्तित्व का विकास होता है।समारोह में एनएसएस कार्यक्रमाधिकारी अंजनी कुमार यादव ने सात दिवसीय विशेष शिविर द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस शिविरार्थी उम्मे हानी ने किया।समापन समारोह में बीएड विभागाध्यक्ष डॉ मोहम्मद इस्माइल,आशा पाठक,डॉ मेनका यादव,गुड़िया वर्मा,सुमन लता यादव,प्रतिभा यादव,हरिकृष्ण वर्मा, सुरेश कुमार पांडेय,डॉ सत्येंद्र कुमार गौतम,बृजेश कुमार प्रजापति,सीताराम,राधेश्याम यादव,अवनीश,चंद्रभवन यादव,दीपू यादव,अनुराग रावत तथा समस्त शिविरार्थी छात्राएं उपस्थित रहीं।
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो
