February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ब्लॉक संसाधन केंद्र महुआ मे -समेकित शिक्षा के अंतर्गत -दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा हेतु -अनावासीय नोडल टीचर्स का -पांच दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा चरण -#

1 min read
Spread the love

महुआ-16-मार्च

ब्लॉक संसाधन केंद्र महुआ मे समेकित शिक्षा के अंतर्गत, दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा हेतु अनावासीय नोडल टीचर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाँदा प्रिंसी मौर्य के नेतृत्व व खंड शिक्षा अधिकारी महुआ विनोद कुमार पटेरिया के मार्गदर्शन तथा प्र.जिला समन्वयक समेकित शिक्षा-बाँदा नागेन्द्र शर्मा के सहयोग से द्वितीय चरण 14 मार्च से प्रारंभ किया गया।संदर्भदाता अतुल श्रीवास्तव, भुवन विक्रम श्रीवास्तव, शुभ्रा चतुर्वेदी, मुन्नी देवी द्वारा बेहतर तरीक़े से विशिष्ट पहलुओं सहित उपस्थित शिक्षक प्रशिक्षणार्थियो को दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु शिक्षक की प्रविधियां कक्षा- कक्ष प्रबंधन, पाठ्य सहगामी क्रियाएं एवं अधिगम के लिए सार्वभौमिक अभिकल्प,दिव्यांगजनो की शिक्षा में सूचना एवं संप्रेषण तकनीकी, समर्थ मोबाइल एप /पोर्टल , निदानात्मक शिक्षण एवं इसके क्रियान्वयन के चरण, बुनियादी साक्षरता में सपोर्ट हेतु शिक्षण रानीतियां, बुनियादी संख्या ज्ञान में सपोर्ट हेतु शिक्षण रणनीतियां, होम बेस्ड एजुकेशन, विद्यालय सुगम्यता सर्वेक्षण के विषय/टापिक पर चर्चा किया और सभी बिंदुओं की जानकारी दी गई।होम बेस्ड एजुकेशन के बारे में जानकारी दी गई कि भारत सरकार द्वारा विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए शिक्षा प्रणाली को निरंतर समावेशी बनाया जा रहा है। समावेशी शिक्षा का प्रावधान कानून तथा नीतियों में शामिल है ।दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के अंतर्गत प्रत्येक दिव्यांगता वाले बच्चें को नियमित अथवा विशेष विद्यालय में शिक्षा का अधिकार है। होमबेस्ड एजुकेशन का उद्देश्य बच्चों को स्कूल की तैयारी और जीवन जीने के लिए तैयार करना है। रफी अहमद, अफसाना परवीन, रचना त्रिपाठी, लीला, रामानंद, शालिनी, प्रमोद वर्मा, प्रमोद दीक्षित. मलय. समीक्षा, नसीममुहम्मद सहित अन्य प्रशिणार्थियो द्वारा पूँछे गए प्रश्नो का तत्काल निराकरण संदर्भदाताओ द्वारा किया गया।

अवध संवाद

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *