गौशाला में जैविक पेंट निर्माण उद्योग का सांसद ने किया उद्घाटन
1 min readमिल्कीपुर//अयोध्या
विकास खंड मिल्कीपुर की पलिया माफी गौशाला में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना अन्तर्गत स्थापित जैविक पेंट निर्माण लघु उद्योग इकाई का उद्घाटन सांसद लल्लू सिंह ने किया। इस मौके पर सांसद ने गाय के गोबर को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए कहा कि प्राचीन भारत में घरों की साफ सफाई के लिए गाय के गोबर का ही इस्तेमाल किया जाता रहा है और अब बदलते परिवेश में गोबर से निर्मित जैविक पेंट फिर वही भारतीय संस्कृति का अहसास दिलाएगा।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज जी ने समूह की दीदियों को लघु उद्योग की स्थापना पर बधाई दिया तथा भविष्य में निरंतर प्रयास व लगन से इसे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी उपेन्द्र पाल,खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह,सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुरेन्द्र कुमार राव,जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा,बबलू पासी,सरिता वर्मा,अर्जुन सिंह एवं लघु उद्योग से जुड़ी समूह की दीदियां उपस्थित रही। राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

