February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन, गोरखपुर टीम को हराकर, अयोध्या के खिलाड़ियों ने जीता

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर// अयोध्या

कुचेरा बाजार में पूर्व विधायक स्वर्गीय पंडित हरिनाथ तिवारी स्मारक डे नाईट ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ अमानीगंज अध्यक्ष अजय सिंह तथा पूर्व स्वास्थ्य निरीक्षक रामरेखा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता का पहला मैच नॉर्थन ईस्ट रेलवे गोरखपुर और अयोध्या हास्टल के बीच खेला गया। मैच में गोरखपुर के कप्तान युवराज ने टॉस जीतकर पहले सर्विस चुनी।दोनों टीमों के बीच खेले गए तीन सेटों के मुकाबले में अयोध्या ने 2-1 से मैच जीत लिया।अयोध्या हास्टल ने कप्तान वीर सिंह की अगुवाई में पहले सेट हारने के बाद जोरदार वापसी करते हुए अन्य दोनों सीटों को जीतकर मुकाबला 21-25,25- 20,25-21 से अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के आयोजकों में विनय कुमार तिवारी,मोहम्मद वसीम खान,अनिल दुबे,श्याम कुमार,मोहम्मद हुसैन,रामअवतार शर्मा आदि शामिल रहे।प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जिसमें जौनपुर,ग्वालियर,रसूलाबाद,सुल्तानपुर, बाराबंकी,प्रयागराज,गोरखपुर और अयोध्या की टीमें शामिल हैं।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *