February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विकास खंड की ग्राम प्रधान के विकास कार्यों की चर्चा, शासन ने दिए 10 लाख रुपया

1 min read
Spread the love

बीकापुर विकास खंड की ग्राम प्रधान के विकास कार्यों की चर्चा, शासन ने 10 लाख रुपया दिए
अयोध्या
कहा जाता है कि देश की तरक्की का रास्ता गांव से होकर जाता है इसी कहावत को चरितार्थ किया है विकास खंड की ग्राम पंचायत असकरनपुर की महिला ग्राम प्रधान ने। विकास खंड की ग्राम पंचायत असकरनपुर की प्रधान द्वारा निर्वाचित होने के बाद से ही पंचायत भवन निर्माण और ग्राम पंचायत में सचिवालय परिसर में पार्क,अमृत सरोवर निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन,विद्यालय कायाकल्प, पुस्तकालय,खेल मैदान जैसे उत्कृष्ट कार्य कराए गए हैं। पंचायती राज निदेशक अटल कुमार राय द्वारा जिलाधिकारी को भेजे पत्र में अवगत कराया है कि अयोध्या जिले की बीकापुर ब्लॉक की असकरनपुर ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।जिसकी दस लाख रुपए की इनामी राशि ग्राम पंचायत के ओ एस आर खाते में शासन द्वारा भेजी गई है। शासन द्वारा जल्द ही एक समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।यह खबर ग्राम पंचायत असकरनपुर की प्रधान आशा देवी सचिव धनंजय मौर्य और ग्रामीणों को होने पर गांव में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *