*प्राथमिक विद्यालय जगन्नाथपुर -प्रथम मे आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम–औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने बाउन्ड्रीवाल का किया लोकार्पण–वार्षिकोत्सव में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सबका मन मोहा*
1 min readप्राथमिक विद्यालय जगन्नाथपुर प्रथम में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव।
औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने बाउंड्री वाल का किया लोकार्पण।
वार्षिकोत्सव में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन।
भदोही -07-मार्च
औराई ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जगन्नाथपुर प्रथम में आज गुरूवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर औराई के विधायक दीनानाथ भास्कर बतौर मुख्य अतिथि रहे। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके और दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत, नाटक समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि समेत मौजूद सभी लोगों ने बच्चों के प्रतिभा की काफी सराहना की। इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर विधायक दीनानाथ भास्कर, खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह सिंहरौल, एआरपी आलोक शुक्ला और रामबली यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापक दयाराम, सोनू तिवारी, दिलीप चौरसिया, विनोद बिन्द, प्रभाकर पाण्डेय, सतीश सिंह, राजेश यादव, महिला शिक्षक संघ औराई ब्लॉक अध्यक्ष एवं जनपद मीडिया प्रभारी अनीता पाल , बेबी शुक्ला, अनिता शुक्ला, ऊषा देवी, नेहा चौरसिया समेत अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विमल मौर्य और लल्लन प्रसाद ने किया । प्रभारी प्रधानाध्यापक दयाराम ने इस वार्षिकोत्सव समारोह में सम्मानित मंच , एवं आए हुए अतिथिगण एवं पूरे विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।




अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
