महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर अयोध्या धाम में ट्रैफिक डायवर्जन
1 min read
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर अयोध्या धाम में ट्रैफिक डायवर्जन दिनांक 08.03.2024 को समय प्रातः 03:00 बजे से भीड समाप्ति तक
- अयोध्या शहर की तरफ से अयोध्या धाम आने वाले कामर्शियल वाहन/आटो विक्रम, ई-रिक्शा वाहनों का उदया चौराहे से प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा व उदया फ्लाईओवर से महोबरा (चूड़ामणि) चौराहा, आशिफ बाग चौराहा, रामघाट चौराहा तक ही जा सकेंगे, पुनः उसी रास्ते अयोध्या शहर ही तरफ जायेगें ।
- गोण्डा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनो को लकडमंडी से हाइवे लोलपुर की तरफ डायवर्ट किया जायेगा ।
- दुर्गागंज माझा बैरियर से सभी प्रकार के वाहन अयोध्या धाम की तरफ प्रतिबन्धित रहेगे।
- वाह्य जनपदों से आने वाले सभी प्रकार के वाहन साकेत पेट्रोल पम्प बैरियर तक ही आयेंगे।
- हनुमानगुफा बैरियर से नयाघाट की तरफ आने वाले वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें।
- दीनबन्धु अस्पताल से छोटी छावनी की तरफ वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें।
- रामघाट चौराहे से हनुमानगढी एवं दीनबन्धु अस्पताल तरफ सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें ।
- टेढ़ी बाजार से श्रीराम अस्पताल की तरफ वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें।
- मातगैंड़ चौराहा से पुरानी सब्जी मण्डी (पोस्ट आफिस की तरफ) सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें ।
- गैस गोदाम की तरफ से आने वाले छोटे वाहन राजघाट से अशर्फी भवन व झुनकी घाट से गोलाघाट की तरफ नही जायेगे। 、
उपरोक्त यातायात व्यवस्था आवश्यक सेवाओ पर लागू नही होगी।

