शादी में ससुराल गए युवक की बाइक चोरी
1 min readमिल्कीपुर-अयोध्या।

थाना इनायतनगर के ग्राम पंचायत मेहदौना मजरे सडोली निवासी युवक संतोष कुमार पुत्र राजकरन सोमवार को अपनी ससुराल ग्राम बवां पूरे लाद पांडे का पुरवा में एक शादी समारोह में गया हुआ था।जहां रात में भोजन करने के बाद वह अपनी बाइक एचएफ डीलक्स को घर के सामने खड़ा करके सो गया।सुबह उठा तो देखा उसकी बाइक वहां से गायब थी। पीड़ित ने कुमारगंज थाने में बाइक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित तहरीर देते हुए बाइक को खोजकर पुनः वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

