सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रहा एसबीआई-प्रमोद मिश्र
1 min read
कादीपुर सुलतानपुर
राजनीतिक दलों को मिलने वाला चंदा का विवरण माननीय सुप्रीम कोर्ट ने स्टेट बैंक आफ इंडिया को 6 मार्च 2024 तक सार्वजनिक करने का समय दिया था आपको मालूम हो कि तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश को एसबीआई द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया चुनावी बांड का खुलासा कर दिया जाता तो भाजपा और स्टेट बैंक आफ इंडिया के काली करतूतों का खुलासा हो जाता जिससे देश की जनता नाराज होकर बीजेपी को सत्ता से बाहर रास्ता दिखाने का काम करती। इससे चुनाव में बीजेपी को भारी नुकसान होने का भय था। जिसके कारण एसबीआई खुलासा नहीं करना चाह रही है। इसी घटना से नाराज कांग्रेस पार्टी कादीपुर की इकाई ने जोरदार तरीके से प्रदर्शन कर हाथ में तख्ती लिए हुए एसबीआई दागीदार भ्रष्टाचार में भागीदार, एसबीआई सिकंजे में मोदी के पंजे में आदि नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया इस प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीपति मिश्रा की बेटे प्रमोद मिश्रा उर्फ मुन्ना भैया संजीव मिश्रा हृदय नारायण शुक्ला विश्वनाथ मिश्र सुरेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पांडे शंभू दयाल मित्र सेन उपाध्याय अवधेश पाठक आदि सैकड़ो कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।

