तिकोनिया पार्क में आज होगी किसानों की महापंचायत
1 min readअयोध्या।

नव भारतीय किसान संगठन अराजनैतिक से जुड़े किसानों की महापंचायत आज अयोध्या में सदर तहसील के पास तिकोनिया पार्क में आयोजित की जाएगी।संगठन के जिलाध्यक्ष शिव शंकर मिश्रा ने बताया कि आज की महापंचायत में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न जनपदों व प्रान्तों के किसान शामिल होंगे।किसानों की महापंचायत नव भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला की अगुवाई में होगी।इस मौके पर संगठन द्वारा किसान हितों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन अयोध्या के जिलाधिकारी महोदय को सौंपा जाएगा।महापंचायत के अगले दिन 26 फरवरी को सभी किसान अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के दर्शन के लिए पदयात्रा करते हुए राम मंदिर अयोध्या जाएंगे।
