February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल,डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताकर जिला अस्पताल किया रेफर

1 min read
Spread the love

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल

डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताकर जिला अस्पताल किया रेफर

गोण्डा। जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत भलियनपुरवा के समीप सोमवार की सुबह लखनऊ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर बाईक मे पीछे से टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनकी हालत को गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायलों की पहचान शेषनाथ उम्र 45 वर्ष पुत्र राम विलाश व गोरखनाथ उम्र 40 वर्ष पुत्र बाबूराम निवासीगण कैसरगंज जनपद बहराइच के रूप में हुई है। इस संबंध में वरिष्ठ उप निरीक्षक राम प्रकाश चंद्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर अन्य आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *