घर से निकली युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता,रिपोर्ट दर्ज
1 min readगोण्डा। जिले के परसपुर थाना क्षेत्र की निवासिनी एक युवती घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तहरीर में बताया कि उसकी बहन शुक्रवार दोपहर में घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास सगे संबंधियों में काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। थाना प्रभारी शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

