छत्रपति शिवा जी महाराज के जयंती के मौके पर नि:शुल्क कोचिंग का शुभारम्भ
1 min readछत्रपति शिवा जी महाराज के जयंती के मौके पर नि:शुल्क कोचिंग का शुभारम्भ
बच्चों को मिठाई एवं शिक्षण सामग्री की गई वितरित।
गोण्डा। जनपद के तहसील व विकास खंड कर्नलगंज क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में नि:शुल्क कोचिंग का शुभारम्भ करके छत्रपति शिवा जी महाराज की 394 वीं जयंती मनाई गई,जिसमे बच्चों को मिठाई एवं शिक्षण सामग्री वितरित की गई।
सोमवार को छत्रपति शिवा जी महराज जी के जयंती के शुभ अवसर पर सामाजिक संगठन एससी,एसटी,ओबीसी,अधिकार मोर्चा के पदाधिकारी एवं अतुल्य विकास फाउंडेशन दीपक राजपूत प्रोजेक्ट मैनेजर के सहयोग से कर्नलगंज विकास खंड के ग्राम सभा फत्तेपुर कोटहना के मजरा झिंगही मांझा में नि:शुल्क कोचिंग का शुभारम्भ किया गया,जिसमे बच्चों को मिठाई एवं शिक्षण सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में सबसे पहले छत्रपति शिवाजी महाराज और बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित करके नमन वंदन किया गया। कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और कार्य के विभिन्न पहलुओं पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला और कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबासाहेब डॉक्टर अम्बेडकर और अन्य महापुरुषों को जाति में सीमित करना गलत है,उन्होंने एक जाति या एक समूह के लिए नहीं बल्कि सभी जातियों के मानव कल्याण के लिए सामाजिक कार्य किए हैं। इस मौके पर संगठन के संरक्षक एडवोकेट उपेंद्र वर्मा, रंजीत मौर्य (अध्यक्ष), राम नेवाज गौतम महासचिव, शुभम मौर्य कोषाध्यक्ष, बाबूराम भारती, राज कुमार निषाद, दीपक राजपूत एवं बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

