February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत,मचा कोहराम

1 min read
Spread the love

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत,मचा कोहराम

एक व्यक्ति की हालत नाजुक, चल रहा इलाज।

गोण्डा। जिले के कोतवाली व तहसील कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम गोनवा निवासी बाइक सवार दो लोग सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोगो द्वारा अस्पताल भेजवाया गया जहां डॉक्टरों ने एक युवक संदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया तो वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। संदीप के निधन की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया।
मिली जानकारी के मुताबिक कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गोनवा गांव निवासी संदीप कुमार उर्फ नानबच्चा उम्र करीब 30 वर्ष अपने सहयोगी के साथ बाइक से गोण्डा गए थे,तभी हारीपुर के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के बाद राहगीरों की मदद से दोनों लोगो को जिला चिकित्सालय भेजवाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा संदीप उर्फ नानबच्चा को मृत घोषित कर दिया गया तो वहीं दूसरे व्यक्ति का इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। संदीप के निधन की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया,उनके घर पर पहुँचकर शोक संवेदना जताने वाले लोगो का तांता लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *