February 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राजा भगवती प्रसाद सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसपुर में छात्र छात्राओं का हुआ विदाई समारोह

1 min read
Spread the love

परसपुर, गोण्डा। परसपुर शिक्षा क्षेत्र के अन्तर्गत नगर पंचायत परसपुर स्थित राजा भगवती प्रसाद सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हाईस्कूल के छात्र छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पाण्डेय ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पाण्डेय ने विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे नम्बर प्राप्त करने के गुण सिखाए। उन्होंने कहा कि जीवन मे आगे बढ़ने के लिए निरंतर लगन,निष्ठा,एकाग्रता से परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को हमेशा कर्तव्य मार्ग पर चलने की सीख दी और कहा कि इसी के ही साथ आगे चलकर जीवन में विद्यालय के साथ ही अपने माता पिता व गुरुजनों का नाम रोशन करें। विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने अध्यापकों से आशीर्वाद लिया तथा छात्र छात्राओं ने अपने विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने का अनुभव बताया। वहीं छात्र छात्राओं ने बताया कि हमें इस विद्यालय में गुरुजनों ने मां बाप की तरह प्यार किया और हमें शिक्षा का पाठ पढ़ाकर अच्छे मार्ग पर चलना सिखाया है। जिससे कि हम आगे भविष्य में अपने विद्यालय में अपने देश का नाम रोशन कर सकें। छात्र छात्राओं ने शिक्षकों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय में छात्र छात्राओं ने एक दूसरे को गले लगकर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पाण्डेय, उप प्रधानाचार्य दर्शनानंद पाण्डेय, नरेंद्र तिवारी, कपिल यादव, नीरज कुमार सिंह , बी.पी. सिंह, मीना वर्मा, रीतू पाण्डेय,कुमकुम कौशल, सुनीता सिंह के साथ सुहानी पाण्डेय, अपूर्वा सिंह, तान्या सिंह, अर्चना आर्य, रिंकी पाण्डेय, सेंकी पाण्डेय, निशा सिंह, अंजली चौबे, शुभम मौर्य, अनिल कुमार, सूरज रावत, संदीप कुमार, अतुल तिवारी, आयुष पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, रितेश कुशवाहा, शिवशक्ति विश्वकर्मा, निशांत सिंह समेत विद्यालय की छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *