चौधरी पहलवान सिंह इंटर कॉलेज इचौली हमीरपुर मे आयोजित रणजीत सिंह मेमोरियल वालीबॉल टूर्नामेंट में राष्ट्रीय कमेंटेटर डा.इन्द्र वीर सिंह जादौन को पूर्व विधायक युवराज सिंह सम्मानित किया
1 min readचौधरी पहलवान सिंह इंटर कॉलेज इचौली हमीरपुर में आयोजित रणजीत सिंह मेमोरियल वालीबॉल टूर्नामेंट में राष्ट्रीय कमेंटरेटर डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन को पूर्व विधायक युवराज सिंह ने सम्मानित किया
इचौली हमीरपुर, 5 फरवरी
वालीबॉल का हमीरपुर में गढ़ कहे जाने वाले ऐतिहासिक चौधरी पहलवान सिंह इंटर कॉलेज इचौली में आज वार्षिकोत्सव के अवसर पर द्वि दिवसीय वालीबॉल टूर्नामेंट के फाईनल में बरौर ने चार सेटों तक चले रोमांचक फाईनल में इचौली की टीम को 25-21, 23-25, 25-21 तथा 25-22 से पराजित कर चमचमाती ट्राफी तथा नगद पुरस्कार राशि पर कब्जा किया।विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को पूर्व एम एल सी जयवंत सिंह तथा पूर्व विधायक युवराज सिंह ने अपने करकमलों से पुरस्कार वितरित किये।इस अवसर पर राष्ट्रीय कमेंटरेटर एवं आक्सीजन बाबा अभियान के वृक्ष योद्धा साथी डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन को विशेष रूप से पूर्व विधायक युवराज सिंह ने सम्मानित किया। इस अवसर पर कमेंटरेटर महेश गर्ग तथा सुभाष शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिवकुमार गुप्ता, गजराज सिंह तथा पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह को भी आयोजन समिति ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर पूर्व विधायक युवराज सिंह ने सभी आगंतुकों तथा हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों का आभार प्रकट किया।



अवध न्यूज ऐजेंसी
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
