February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इलाज़ के लिए 5 लाख की दी सहायता

1 min read
Spread the love

गोण्डा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिले में 3 फरवरी को गुब्बारा फटने से जले हुए 10 युवकों इलाज हेतु 50-50 हजार रुपए की मदद भेजी है।
बताते चलें कि सपा नेता सूरज सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन पर गुब्बारा फटने से 10 लोगों के जलने की खबर दी। तत्पश्चात श्री अखिलेश यादव ने तत्काल प्रत्येक 10 युवकों के लिए इलाज हेतु 50-50 हज़ार रुपए भेजने का काम किया। सूरज सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने पहले भी ऐसे कई मौके पर जनपद के लोगों की मदद की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने तरबगंज में विश्वकर्मा समाज के लड़के की हत्या पर 2 लाख, बेलावाँ में यादव समाज के बच्चे की हत्या पर 1 लाख, ब्राह्मण परिवार के दो बच्चों के एक्सीडेंट होने पर 2 लाख, धानेपुर नवजात शिशु को जानवर काटने से मृत्यु पर 1 लाख, इमलिया में सर्पदंश से मरे युवक को 1 लाख, सुभागपुर में किडनी ट्रांसप्लांट हेतु ढाई लाख रुपए, कस्टोडियल डेथ में मरे युवक को 2 लाख जैसी आर्थिक मदद के साथ-साथ पीड़ितों को न्याय दिलाने का भी काम किया है। सूरज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के आदेश पर जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन के साथ पहुँचकर पीड़ितों को इलाज हेतु आर्थिक सहायता दे दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *