परछा हमीरपुर के अन्तर्राज्यीय वालीबॉल टूर्नामेंट में राष्ट्रीय कमेंटेटर डा.इन्द्र वीर सिंह जादौन विशेष रूप से किये गये सम्मानित
1 min readपरछा हमीरपुर के अन्तर्राज्यीय वालीबॉल टूर्नामेंट में राष्ट्रीय कमेंटरेटर डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन विशेष रूप से किये गये सम्मानित
परछा हमीरपुर, 4 फरवरी
परछा हमीरपुर में आयोजित अन्तर्राज्यीय वालीबॉल टूर्नामेंट के फाईनल में गुजरात ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत आगरा को पराजित कर चमचमाती ट्राफी तथा नगद पुरस्कार राशि पर कब्जा करते हुये देर रात तक दूधिया रोशनी में खेले गये मुकाबले में खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दिकी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी हसनुद्दीन सिद्दिकी ने विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किये। वालीबॉल के राष्ट्रीय कमेंटरेटर एवं आक्सीजन बाबा अभियान के वृक्ष योद्धा साथी डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष बाबू खान ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी सर्वेन्द्र सचान ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किये।


उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
