April 5, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हुआ जानलेवा हमला

1 min read
Spread the love

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हुआ जानलेवा हमला

पीड़ित का सिर फटा,गंभीर रूप से घायल।

कर्नलगंज,गोण्डा। स्थानीय कोतवाली पुलिस क्षेत्र में आये दिन हो रहे गंभीर अपराध एवं अपराधियों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। क्षेत्र के कूरी गाँव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की सुबह घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की लात घूँसों से जमकर पिटाई करते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिससे पीड़ित का सिर फट गया और उसे गंभीर चोटें आई है। पीड़ित ने घटना के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही करने हेतु पुलिस को तहरीर दी है।
पीड़ित शोभाराम पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम कूरी बरगदी कोट ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह शनिवार की सुबह 8:45 बजे अपने घर से बरगदी चौराहे पर चाय पीने जा रहा था, इतने में उसके गाँव के ही रहने वाले साहिल पुत्र नसीम, नियाज पुत्र वकील, मो० हसीम पुत्र मो० यूनुस, मंसूर पुत्र मो० सगीर जो पहले से ही घात लगाए बैठे थे उन्होंने पुरानी रंजिश के कारण उस पर जानलेवा हमला कर दिया तथा लात घूँसों से जमकर पिटाई की और चाकू से हमला कर दिया जिससे पीड़ित का सिर फट गया और गंभीर चोटें आई हैं। विपक्षीगण सरकश व्यक्ति हैं जो किसी भी समय उस पर गंभीर हमला करके जानमाल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पीड़ित ने घटना के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही करने हेतु पुलिस को तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *