किसानों के समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
1 min readकिसानों के समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
कर्नलगंज, गोण्डा
भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन की तहसील स्तरीय मासिक बैठक/पंचायत शनिवार को तहसील मुख्यालय इकाई कर्नलगंज पर की गई। जिसमें किसानों के समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी को 5 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में तहसील कर्नलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम गोनवा में लेखपाल द्वारा गाटा संख्या 170 में गलत वरासत में अभी तक कोई कार्यवाही ना होने, 01 नवम्बर 2023 से यूनियन की तहसील स्तरीय मासिक बैठक में दिये गये ज्ञापन के किसी की समस्या का समाधान ना होने के संबंध में प्राथमिकता के तौर पर कार्यवाही करते हुए किसानों के हित में समाधान की प्रति उपलब्ध कराये जाने व विसंगति दूर किये जाने, ग्राम पंचायत में घरौनी कार्यक्रम को पारदर्शी तरीके से लागू कराकर जिन गांवो में चकबन्दी प्रक्रिया लागू है उन गांवो में घरौनी का कार्यक्रम चकबन्दी कर्मी द्वारा कराये जाने तथा वि.खं० हलधरमऊ, ए.सी. को चकबन्दी कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराये जाने व सुमेरपुर, राजपुर, चौरी में चकबन्दी कर्मी द्वारा बनाई खसरा खतौनी उपलब्ध कराये जाने, तहसील क्षेत्र में विधवा,वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास व शौचालय की सुविधा से वंचित पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मुहैया कराये जाने, गौशाला को जो सुविधा धनराशि शासन से उपलब्ध कराई जाती है उसे पशु पालकों को पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराये जाने तथा छुट्टा जानवरों से किसानों को छुटकारा दिलाये जाने के साथ ही संलग्न प्रार्थनापत्रों का निराकरण प्राथमिकता से कराये जाने की मांग की गई है। ज्ञापन देते समय प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव भानुप्रताप मिश्र, तहसील अध्यक्ष कर्नलगंज राजन मिश्र, जिला संयोजक घनश्याम गोस्वामी, प्रदेश संगठन मन्त्री सत्येंद्र दूबे, डा. रामदेव सिंह, समरुनिशा ब्लॉक अध्यक्ष, अनीता, लल्ली, शान्ति चंद्र मिश्र, अवधेश मिश्र, राधेश्याम, शिवकुमार,अशोक वर्मा,रमेश, शोभाराम, सालिक राम आदि क्रान्तिकारी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।