चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी की चोरी को दिया अंजाम
1 min readचोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी की चोरी को दिया अंजाम
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद।

सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।
गोण्डा। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े बैंक में लूट की घटना से जहाँ क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मामला अभी थमा भी नहीं था कि क्षेत्र के जानकीनगर मोहल्ले में शुक्रवार की रात अज्ञात चोर एक घर का ताला तोड़कर घर में रखी नगदी जेवरात व लैपटॉप लेकर फरार हो गए। चोरों का यह कारनामा घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चौबीस घंटे के अंदर ताबड़तोड़ इन दोनों वारदातों से पुलिसिया कार्यशैली व कानून व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र के हारीपुर मदनगरा गांव के रहने वाले अंकुर शुक्ला जानकी नगर मोहल्ले में स्थित मकान में रहते हैं। शुक्रवार की रात अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर भीतर घुस गए और घर में रखी नकदी,जेवरात व लैपटॉप उठा ले गए। उन्हें सुबह घटना की जानकारी हुई। चोरी की यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
