February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने आरोपीयों को किया गिरफ्तार भेजा जेल

1 min read
Spread the love

लखनऊ

ट्रिपल मर्डर केस में, डीसीपी वेस्ट राहुल राज का बयान मलिहाबाद में जमीन को लेकर पैमाईश होना था। जिसमे एक पक्ष फरीद अपने चाचा मुनीर ऊर्फ ताज और दूसरा पक्ष सिराज ऊर्फ लल्लन खा, बेटा फराज और अन्य लोग मौजूद थे। लेकिन वहा पर विवाद के चलते पैमाईश नही हो पाई। जिसके बाद फरीद, चाचा मुनीर और अन्य लोगो के साथ, वापस घर मोहम्मदनगर पहुंच गया था। इसके बाद थार गाड़ी से सिराज अहमद उर्फ लल्लन, बेटे फराज अहमद व फरीद घर पहुंचते हैं। यहां पर विवाद होने पर, सिराज उर्फ लल्लन खा और बेटे फराज ने अपनी लाइसेंसी रायफल से पहले बेटे हंजला खा को गोली मारी। इसके बाद मुनीर और फरहीन को गोली मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए । इनकी थार गाड़ी और रायफल को सुनसान इलाके से पहले ही बरामद कर लिया गया था। अभियुक्त उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे। नेपाल बॉर्डर पर पुलिस लगाई गई थी। एयरपोर्ट पर पुलिस लगाई गई थी। जिसपर दोनो आरोपी मुरादाबाद के लिए निकल गए थे। घटना में 5 टीम, जिसमें एसएचओ दुबग्गा अभिनव वर्मा, मलिहाबाद और काकोरी की पुलिस व सर्विलांस टीम लगाए गए थे। दबाव के चलते आरोपी लखनऊ कोर्ट में सरेंडर की फिराक में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *