February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

लकड़ी माफिया पर वन विभाग ने की कार्रवाई, मचा हड़कंप

1 min read
Spread the love

लकड़ी माफिया पर वन विभाग ने की कार्रवाई, मचा हड़कंप

पेड़ों को चोरी से काटने का है मामला।

बहराइच/जरवल

जहां एक तरफ सरकार पर्यावरण की रक्षा के लिए वह युद्ध स्तर पर पौधारोपण अभियान चला रही है। वहीं लकड़ी माफिया हरियाली को नष्ट कर रहे हैं।जिसकी सूचना स्थानीय मीडिया कर्मी श्याम फूल तिवारी को मिली। मीडिया कर्मी श्याम फूल तिवारी ने पूरे मामले की सूचना अपने ट्विटर के माध्यम से उच्च अधिकारियों को दी। जिस पर प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच अजीत प्रताप सिंह के निर्देश पर ग्राम पंचायत भोपतपुर अल्लीपुर में वनक्षेत्राधिकारी जरवल अभिषेक सिंह, वन दरोगा शीतला प्रसाद यादव व सियाराम, नितिन कुमार व अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में मौके की जांच की और शिकायत सही पाई गई। लकड़ी माफियाओं ने चिलविल, सेमर, शिव बाबुल, अंजीर, शहतूत व अन्य छूट प्रजातियों सहित सैकड़ों पेड़ काटे पाये गए। जिसमें 6 पेड़ गुलर के प्रतिबंधित प्रजाति के अवैध काटे पाए गये,जिसको बूट,प्रकाष्ठ को माप कर विधिक कार्यवाही की गई तथा मौके पर प्रकाष्ठ को फर्द सुपुर्दगी में दे दिया गया है।दौरान आरोपी ठेकेदार लकड़कट्टा देव नारायण तिवारी निवासी ग्राम जयराम जोत थाना कटरा बाजार जनपद गोंडा की संलिप्तता पाई गयी। आरोपियों से जुर्माना की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। जुर्माना न जमा किए जाने पर न्यायालय के निर्देश पर कानूनी विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही से लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *