अज्ञात कारणों से 47 वर्षीय अधेड़ की हुई मौत
1 min readअज्ञात कारणों से 47 वर्षीय अधेड़ की हुई मौत।
अयोध्या

जनपद थाना कोतवाली इनायत नगर अंतर्गत चौकी क्षेत्र हैरिंग्टनगंज के ग्राम पंचायत मलेथू बुजुर्ग पूरे नटरू तिवारी का पुरवा निवासी प्रमोद कुमार यादव पुत्र राम किशोर यादव उम्र 47 वर्ष बीती रात चिरिगी वीर बाबा के स्थान पर स्थित गंगाराम यादव के किराना दुकान पर मेहनत मजदूरी का कार्य करते थे जो शाम 7:30 बजे दुकान से घर के लिए निकले थे रास्ते में अज्ञात कारणों 47 वर्षीय प्रमोद कुमार यादव की शव रोड के किनारे गढ्ढे में पड़ा मिला। जिसकी जानकारी सुबह होने पर ग्रामीणों के माध्यम से चौकी प्रभारी हैरिंग्टनगंज रजनीश पांडे को दीं गई चौकी प्रभारी रजनीश पांडे ने अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव का विच्छेदन हेतु जिला अस्पताल भेजा गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चलेगा।।
मृतक के के एक पुत्र व दो पटरिया हैं जिनमें बड़ी पुत्री प्रतिभा यादव उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र दिलीप कुमार उम्र लगभग 22 वर्ष सबसे छोटी पुत्री मंशा उम्र लगभग 18 वर्ष वर्ष है मृतक की किसी भी बच्चों का विवाह अभी तक नहीं हुआ है
राकेश कुमार मिश्र मंडल ब्यूरो
