February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्थगनादेश के बावजूद विवादित भूमि पर अवैध निर्माण की हुई शिकायत

1 min read
Spread the love

स्थगनादेश के बावजूद विवादित भूमि पर अवैध निर्माण की हुई शिकायत

पुलिस पर दबंगों के विरूद्ध कार्यवाही ना करके उल्टे पीड़ित परिवार पर शांतिभंग की कार्रवाई करने का आरोप।

पीड़ित ने डीएम व एसपी से लगाई न्याय की गुहार

कर्नलगंज, गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में विवादित भूमि पर स्थगनादेश के बावजूद जबरन हो रहे अवैध निर्माण के संबंध में पीड़ित ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में स्थानीय पुलिस पर दबंगों के विरूद्ध कार्यवाही ना करके उल्टे पीड़ित परिवार पर शांतिभंग की कार्रवाई करने का आरोप है।
मामला कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसेहिया से जुड़ा है। यहां के निवासी पीड़ित राकेश कुमार व राजेश कुमार ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक गोंडा को पत्र दिया है। जिसमें कहा है कि उसकी भूमि गाटा संख्या 418 जो कि विवादित है,जिसका वाद सिविल न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद गांव के ही रंजू दूबे व स्वामी प्रसाद आदि विपक्षीगणों द्वारा उक्त भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। शिकायत के बावजूद स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उल्टा उसके परिवार पर शांतिभंग की कार्रवाई कर दी गई है। उधर विपक्षीगण निर्माण कार्य चालू किए हैं। उपजिलाधिकारी विशाल कुमार द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्नलगंज को न्यायालय के
आदेश का पालन कराने व शांति व्यवस्था क़ायम रखने का निर्देश भी दिया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *